Homeउत्तर प्रदेशअपनाऐ यह तरीका,आसानी से बुक होगी तत्काल टिकट,जानिए तरीका

अपनाऐ यह तरीका,आसानी से बुक होगी तत्काल टिकट,जानिए तरीका

त्योहारों का मौसम हो या फिर छुट्टियों का सीजन, गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रेनें यात्रियों की पहली पसंद होती हैं। कई बार तो टिकटों की मारामारी इतनी अधिक हो जाती है कि बहुत से लोगों को अपनी यात्रा भी निरस्त करनी पड़ती है।

खासकर गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने के बाद ज्यादातर ट्रेनों में कंफर्म बर्थ पाने के लिए बहुत मशक्क्त करनी पड़ती है। ऐसे में टिकट मिलना टेढ़ी खीर साबित होने लगता है।

क्या है तत्काल सुविधा

भारतीय रेलवे ने 1997 में उन यात्रियों के लिए एक ‘तत्काल’ बुकिंग सुविधा शुरू की थी, जिन्हें अचानक यात्रा करनी होती है।

आप ट्रेन के आरंभिक स्टेशन से यात्रा की तारीख को छोड़कर एक दिन पहले तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। भारतीय रेलवे सभी ट्रेनों में और सभी प्रकार के रिजर्वेशन क्लास में तत्काल बुकिंग की अनुमति देता है।

भारतीय रेलवे की वेबसाइट के मुताबिक, एसी क्लास के लिए सुबह 10 बजे और नॉन एसी क्लास के लिए 11 बजे तत्काल बुकिंग शुरू हो जाती है।

अगर चाहिए कंफर्म तत्काल टिकट

सबसे पहले आपको इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के साथ एक लॉगिन अकाउंट बनाना होगा।

इसके लिए आपको ईमेल-आईडी और फोन नंबर की जरूरत होती है। अगर आपके पास आईआरसीटीसी पोर्टल की आईडी नहीं है, तो आप https://www.irctc.co.in वेबसाइट पर जाकर अपनी आईडी बना सकते हैं।

आईआरसीटीसी पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद आप आसानी से किसी भी प्रकार की ट्रेन टिकट बुक करने में सक्षम होंगे।

मास्टर और ट्रेवेल लिस्ट बनाएं
तत्काल टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

‘माई प्रोफाइल’ सेक्शन में ‘मास्टर लिस्ट’ बनाएं। यह वास्तव में यात्रियों की एक सूची है, जिसे आप अपनी प्रोफाइल में प्री-स्टोर कर सकते हैं। आप उम्र, आधार संख्या, नाम और अन्य आवश्यक जानकारी जैसे विवरण जोड़ सकते हैं।

माई प्रोफाइल सेक्शन में ड्रॉप डाउन में आपको मास्टर लिस्ट दिखेगी। इस पर क्लिक करें। इस पेज पर आपको डिटेल्स भरनी होगी।

इसके बाद यात्रा सूची बनाएं। ध्यान दें कि यह सूची, मास्टर सूची बनाने के बाद ही बनाई जा सकती है। यह My Profile के ड्रॉप डाउन में भी मिलेगी।

मास्टर सूची का उपयोग करने से आपका बहुत अधिक बहुत समय बच सकता है। इसमें यात्रा कर चुके लोगों के नाम पहले से सेव रहते हैं। आगे की यात्राओं के लिए आप इस लिस्ट से नाम चुन सकते हैं।

1 या 2 यात्रियों के लिए यह तरीका कारगर साबित होगा, लेकिन अगर आपके साथ दो से अधिक लोग यात्रा कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप यात्रा सूची का उपयोग करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular