Homeउत्तर प्रदेशअब घर बैठे आराम से जान सकेंगे गोआश्रय स्थलों का सभी...

अब घर बैठे आराम से जान सकेंगे गोआश्रय स्थलों का सभी विवरण,गोसंरक्षण पोर्टल और मोबाइल एप हुआ लंच

गोवा चाय स्थलों में पारदर्शी व्यवस्था लगाने के लिए अब सभी व्यवस्थाओं को यूपी में ऑनलाइन कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को इसके लिए गौ संरक्षण पोर्टल एवं मोबाइल एप लांच कर दिया है। आपको बता दें कि इस ऐप के माध्यम से लोग घर बैठे ही जान सकेंगे कि गोवा स्थलों में कितना पैसा भूसा और चारा बचा हुआ है।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने लोकभवन स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसे लांच किया। आपको बता दें कि इसके साथ ही साथ उन्होंने 6 महीने की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत कर दी है उन्होंने लोगों से अपील किया कि दिवाली पर अपने घरों में गाय से बने गोबर के नौ-नौ दीपक जरूर जलाएं।

अपर मुख्य सचिव पशुधन एवं दुग्ध विकास डॉ.रजनीश दुबे ने बताया कि रियल टाइम सूचना व अन्य कठिनाइयों को देखते हुए गो-आश्रय पोर्टल बनाने के साथ एंड्रॉइड मोबाइल एप बनाया गया है। अधिकारियों द्वारा स्थलीय सत्यापन के समय इस पर गोआश्रय स्थल से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां मिलेंगी। पोर्टल के साथ मोबाइल एप ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन चलाने की सुविधा है। इसे बाद में नेट एरिया में आने पर सिंक किया जा सकेगा।

मंत्री ने बताया कि इसके अलावा गोवंश के भरण-पोषण से संबंधित धनराशि को पीएफएमएस के माध्यम से जिलों, गोआश्रय स्थलों व सहभागियों के बैंक खाते में सीधे भेजा जा सकेगा। खाते में पैसा जाने के बाद एसएमएस अलर्ट की भी सुविधा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular