Homeलखनऊआखिर क्यों सफेद रंग के ही होते हैं हवाई जहाज,जानिए इसके पीछे...

आखिर क्यों सफेद रंग के ही होते हैं हवाई जहाज,जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

आपने अपनी जिंदगी में एक ना एक बार हवाई जहाज जरूर देखी होगी और आप हवाई जहाज में यात्रा भी जरूर किए होंगे। कई बार आपने नोटिस किया होगा कि कुछ हवाई जहाज को छोड़कर अधिकतर हवाई जहाज सफेद रंग के होते हैं। क्या आपने कभी जानने की कोशिश की कि कुछ हवाई जहाज को छोड़कर अधिकतर हवाई जहाज सफेद रंग के ही क्यों होते हैं।

अगर आप इसके बारे में नहीं जानते तो, आइये आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

बता दें कि प्रत्येक एयरलाइंस कंपनी एयरक्राफ्ट की ब्रांडिंग और टैगलाइन समेत अन्य चीजें भले ही अलग-अलग रंगों में करें लेकिन जहाज का बेसिक रंग को वे सफेद ही रखते हैं।

1. आपको बता दें कि हवाई जहाज के सफेद रंग के होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि सूरज की किरने सफेद रंग के साथ रिफ्लेक्ट करती है और हवाई जहाज पर पड़ने के बाद यह बाउंस हो जाती है।

ऐसे में नीले और चमकीले आसमान में भी हवाई जहाज आसानी से दिख जाता है. इसके अलावा, सूर्य की रौशनी के रिफ्लेक्ट होने से हवाई जहाज की सतह गर्म नहीं होती, जिस कारण जहाज के अंदर यात्रियों के गर्मी भी नहीं लगती।

वहीं, बाकी अन्य रंग सूर्य की रौशनी को एब्जॉर्व करते हैं, जिससे फ्लाइट के लोगों को काभी असहजता महसूस होती है।

2. जैसा की आप जानते ही होंगे की हवाई जहाज के उंचाई पर उड़ने के कारण उसे कई तरह के वायुमंडलीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है. इतनी परिस्थितियों से गुजरने के बाद भी हवाई जहाज का रंग बदरंग ना हो इसलिए हवाई जहाज का रंग सफेद रखा जाता ह।

3. हवाई जहाज का रंग सफेद होने के कारण उस पर हुए किसी भी प्रकार के डैमेज, क्रैक आदि का पता आसानी से लगाया जा सकता है. यह यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से भी काफी लाभदायक रहता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular