Jio 5G Service: देश की सबसे बड़ी Telecom Company Jio ने आज Rajasthan के नाथद्वारा City में 5G सेवाएं शुरु कर दी है। दिल्ली, Kolkata,Mumbai और Vanarshi के बाद से ये 5वा शहर है जहां 5G सर्विस Company के द्वारा शुरू की गई है।
Akash Ambani ने सभी को Diwali की शुभकामनाएं दीं और बोले कि-देश के कोने-2तक जल्द ही हाईस्पीड इंटरनेट पहुंचेगा। इसकी शुरुआत आज यहां से हो चुकी है। नाथद्वारा के साथ ही जियो 5G सर्विस आज से चेन्नई में भी लॉन्च की गई है। राजसमंद राजस्थान का पहला शहर है जहां 5G सर्विस का इस्तेमाल अब जियो यूजर्स कर पाएंगे।
आकाश अंबानी ने क्या कहा?
आकाश अंबानी ने नाथद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में इसकी शुरुआत करते हुए कहा कि 5जी तकनीकी आज की जरूरत है। हम पूरे देश में 5जी की सेवाएं सबसे पहले पहुंचाएंगे। आकाश अंबानी ने श्रीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। बता दें, उन्हें इसी साल 28 जून को जियो का चेयरमैन बनाया गया था।
इस मंदिर से 5G लॉन्चिंग के पीछे ये है कारण
हाल ही में कंपनी के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा था कि जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी नाथद्वारा शहर से इसकी शुरुआत करेंगे। वहां वह अंबानी परिवार के कुल देवता श्रीनाथजी को सेवाएं समर्पित करेंगे। उसके बाद अपना वाणिज्यिक संचालन शुरू करेगी। उन्होनें आगे कहा कि 5जी सेवाओं की शुरुआत से राजस्थान में लोगों का जीवन बदल जाएगा। यह उन्हें वैश्विक नागरिकों के समान प्रौद्योगिकी की समझ रखने वाला बना देगा।
बिना पैसे चुकाए मिलेगी सर्विस
कंपनी ने कहा है कि 5G सर्विस जियो यूजर्स को फ्री में दी जा रही है। यह कंपनी के तरफ से लॉन्च किए गए वेलकम ऑफर के तहत दिया जा रहा है। इसका लाभ नॉन जियो यूजर्स भी उठा सकते हैं। आकाश अंबानी ने कहा कि इसकी शुरुआत चेन्नई में की जाएगी। वहां के यूजर्स को 1GBPS के स्पीड पर 5G डेटा दिया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 1 अक्टूबर से 5जी सेवाओं की लॉन्चिंग की थी।