जबसे कोविड-19 का प्रकोप हमारे देश में आया उसके बाद से लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। बढ़ती महंगाई के कारण लोग परेशान हो गए हैं और परेशानियों का आलम यह है कि अब लोग हरी सब्जी भी बहुत ही कम मात्रा में खरीदते हैं।
हरी सब्जियां दूध दही तेल आदि काफी ज्यादा महंगा हो गया है और वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
यूपी में पराग दूध के दाम में इजाफा के बाद अब छाछ और दही के साथ मट्ठा महंगा हो गया है। आज बुधवार की शाम से बढ़ी हुई कीमतों को लागू कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू कर दी जाएगी और जीएसटी हर चीज पर 5% तक लगाया गया है।
महाप्रबंधक मोहन स्वरूप ने बताया कि मंगलवार को बढ़ी कीमतें लागू करने का फैसला किया। आपको बता दें कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण लोग परेशान हो गए हैं। कई लोगों ने बढ़ती महंगाई का विरोध किया है।
नाम उत्पाद पुरानी दर नई दर
पराग छाछ 500 एमएल पैक 15 16
पराग दही मीठा 200 ग्राम पैक में 20 21
पराग दही सादा 200 ग्राम पैक में 20 21
पराग दही सादा 90 ग्राम 10 11
पराग दही सादा 400 ग्राम 30 32
पराग दही पांच किलो हांडी पैक 340 380
पराग मट्ठा 200 एमएल पैक में 10 11