Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश बनेगा टू लेन हाईवे वाला राज्य,753 करोड रुपए की बजट...

उत्तर प्रदेश बनेगा टू लेन हाईवे वाला राज्य,753 करोड रुपए की बजट से 13 स्टेट हाईवे बनेंगे टू लेन,इन जिलों में बनेगी नई सड़के

उत्तर प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से राज्य की कनेक्टिविटी अन्य राज्यों से बनाने की लगातार कोशिश की जा रही है और उत्तर प्रदेश के कई शहरों से उत्तर प्रदेश के आसपास के जिलों की कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जा रही। उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। यहां पर लगातार सड़कों का मरम्मत किया जा रहा है और साथ ही साथ स्टेट हाईवे फ्लाईओवर आदि का निर्माण किया जा रहा है।

बहुत ही जल्द उत्तर प्रदेश टू लेने स्टेट हाईवे वाला प्रदेश बनने वाला है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 753 करोड रुपए इसके लिए स्वीकृत कर दिया गया है। इस रकम से राज्य के बचे 13 सड़के डबल लेन की जाएगी। आपको बता दें कि 13 स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी के द्वारा किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया, “प्रदेश के सभी राजमार्ग अब न्यूनतम 2 लेन चौड़े हों जाएंगे। राजमार्गों की 13 परियोजनाओं को 2 लेन चौड़ा किए जाने की योजना पास कर दिया गया है।”

260 किमी चौड़ी होंगी सड़कें-

जितिन प्रसाद ने बताया, “प्रदेश के विभिन्न राज्य मार्गों की 13 परियोजनाएं शामिल की गई है, जिनकी लम्बाई 260 किलोमीटर है। इस कार्ययोजना की लागत 753 करोड़ रुपये तक आएंगी। देश में अब कोई भी राज्य राजमार्ग दो लेन से कम चौड़ा नहीं बचेगा।”

प्रदेश के 8 जिलों की रफ्तार बढ़ेगी-

इन 13 परियोजनाओं में सबसे ज्यादा फायदा फतेहपुर जिले को मिलेगा। जिले में 3 परियोजनाओं को शामिल किया गया है।शाहजहांपुर और जालौन की 2-2 मार्ग हैं। बाकी के जिले गाजीपुर प्रयागराज, वाराणसी, बरेली, मिर्जापुर और प्रतापगढ़ के 1-1 परियोजना शामिल हैं।

7 मीटर के होंगे स्टेट हाईवे-

वर्तमान में बचे हुए इन 13 हाईवे की चौडाई 3 से 5 मीटर ही है। जिसको मानको के मुताबिक बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के जो मानक हैं, उसके अनुसार अब सभी स्टेट हाईवे कम से कम 7 मीटर चौड़े किए जाएंगे। इन हाईवे के बीच में जहां पर बस्ती और आबादी वाले क्षेत्रों में वहां रोड को पहले और बाद में भी चौड़ा किया जाएगा। जिसमें टाइल्स के सात फुटपाथ बनाये जाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular