Homeलखनऊउत्तर प्रदेश में आंधी के साथ होगी भारी बारिश,जानिए कैसा रहेगा अगले...

उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ होगी भारी बारिश,जानिए कैसा रहेगा अगले 2 दिनों का मौसम

आज सुबह से ही बारिश का माहौल बना हुआ है।उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की फुल्की बारिश हो रही है और ठंडी हवा चल रही है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी होने से ठंडा मौसम बना हुआ है और उम्मीद है कि आने वाले समय में भी उत्तर प्रदेश में गर्मी नहीं देखने को मिलेगी।

आज सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए हैं। तापमान लगभग 30 के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आज रात तक यूपी के कई जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम-

उन्नाव में आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हैं। सूरज बादलों के बीच छिपा है। जहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो आज आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है। हवा की गति लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

बता दे कि काफी लंबे समय से बारिश का इंतजार किया जा रहा है ताकि किसान अपनी फसल उगा सके और साथ ही साथ फसल उगाने का समय भी अब निकला जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में बारिश नहीं होने के कारण कई तरह की बीमारियां फैल रही है और वातावरण भी साफ नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular