Homeउत्तर प्रदेशकानपुर के कोरथा में नहीं जले आज भी चूल्हे,एक साथ उठा 26...

कानपुर के कोरथा में नहीं जले आज भी चूल्हे,एक साथ उठा 26 लाश,दहल गया पूरा गांव

कानपुर के कोरथा गांव में जो घटना हुई है उसके बाद लोगों का दिल दहल गया है और लोगों की आंखों के आंसू नहीं सूख रहे हैं। आपको बता दें कि इस गांव के निवासी राजू ने अपने बेटे के मुंडन की खुशी में कहीं जाने का प्लान किया और जब वापस वहां से आ रहा था तब यह बड़ी घटना हो गई और खुशियां मातम में बदल गई।

आपको बता दें कि जब बहुत बड़ी घटना घटी तब से सारे लोग सदमे में है और डरे हुए हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में एक साथ 26 लोगों की लाश उठाई जिसके बाद पूरे गांव के लोग डर गए और साथ ही साथ पूरा गांव दहल गया। इस सदमा को लोग भूल नहीं पा रहे हैं और उनकी लगातार परेशानियां भी बढ़ती जा रही है।

देर रात से सुबह तक चले पोस्टमार्टम के बाद आज जैसे ही सभी शव एंबुलेंस में कोरथा गांव पहुंचे पूरे गांव में कोहराम मच गया। सभी मृतकों के एक ही गांव का होने े कारण पूरे गांव से चीत्कार मच रही थी।

साढ़ थानाक्षेत्र में बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 26 मौतों के बाद पूरी रात शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद रविवार को सुबह कोरथा गांव पहुंचाए गए। जिलाधिकारी के अनुरोध के बाद परिवार वालों ने सहमति दी तो एंबुलेंस से सभी शव ड्योढ़ी घाट पर ले जाए गए। यहां रामशंकर ने सबसे पहले पत्नी रानी का अंतिम संस्कार किया तो मौजूद लोगों की आखें नम हो गईं।

बता दें कि भीतरगांव के कोरथा गांव निवासी राजू केवट के बेटे का शनिवार को मुंडन था। मुंडन में शामिल होने के लिए करीब 50 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से फतेहपुर गए थे। शाम को लौटते समय गांव से करीब चार किमी पहले साढ़-भीतरगांव मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। बच्चों की लाशें देखकर सभी के दिल दहल गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular