जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर आज गोली मारकर जानलेवा हमला हुआ और सुबह से जिंदगी और मौत से लड़ते हुए शिंजो अबे आखिरकार अब सांसे तोड़ दिए हैं। आपको बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो चुकी है। शिंजो आबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्तों में से एक थे।
जापान के पूर्व प्रधानमंऋी शिंजो आबे को आज गोली मार दी गई। नारा शहर में वह भाषण दे रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दोगीं। गोली लगते ही शिंजो आबे जमीन पर गिर गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा।
शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि गंभीर हालत में जब उन्हें अस्पताल में ले जाया गया तब जापान के प्रधानमंत्री और कैबिनेट के सभी मंत्री वापस टोक्यो लौट आए थे और उन्हें देखने चले गए।
शिंजो आबे पर हमला करने वाला गिरफ्तार
आबे को गोली मारने के बाद हमलावर ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
पीएम मोदी के खास दोस्त हैं पूर्व पीएम
नरेंद्र मोदी-शिंजो आबे
शिंजो आबे ने 2020 में पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार हैं। वे जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी गुजरात व बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। गत वर्ष भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।