Homeलखनऊपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर बनेंगे दूल्हा,कल होगी शादी,जानिए कौन है...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर बनेंगे दूल्हा,कल होगी शादी,जानिए कौन है उनकी दुल्हनिया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार के दिन दूसरी शादी करने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री अपनी दूसरी शादी अमृतसर की डॉक्टर गुरप्रीत कौर से करने वाले हैं। आपको बता दें उनकी पत्नी से उनका तलाक 6 साल पहले हो गया था और अब वह दूसरी शादी करने वाले हैं।

यह शादी समारोह मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर ही एक संक्षिप्त कार्यक्रम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे।

6 साल पहले हुआ था तलाक

भगवंत मान का तलाक उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर से 6 साल पहले हो गया था। अब उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर और उनके बच्चे अमेरिका में रहते हैं।

साल 2016 में दोनों के तलाक के बाद इंद्रजीत बच्चों के साथ अमेरिका चले गए। मार्च में विधानसभा चुनाव के बाद जब आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनी थी तो भगवंत मान के दोनों बच्चे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे।

मां की इच्छा थी कि फिर घर बस जाए

भगवंत मान की मां हरपाल की इच्छा थी कि बेटे का घर एक बार फिर बस जाए। CM भगवंत मान के लिए मां-बहन ने खुद डॉक्टर गुरप्रीत कौर को चुना है। डॉक्टर गुरप्रीत कौर भगवंत मान के परिवार के काफी करीबी है। भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर भी एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। भगवंत मान की शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा पर है। राघव चड्ढा इस शादी की पूरी तैयारी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular