बारिश नहीं होने के कारण जगह-जगह हाहाकार मचा हुआ है और बारिश के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। यूपी के महाराजगंज जिले में वर्षा नहीं होने के कारण लोग परेशान है। गर्मी से लोग का हाल बेहाल है और वह बारिश के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।
खेत में पड़ी दरारें किसानों की पीड़ा बयान कर रहीं हैं। लाेग निजी संसाधनों ने पानी चला कर जैसे-तैसे फसल को जिंदा रखे हैं।
जगह-जगह हो रहे टोटके
यूपी में वर्षा नहीं होने के कारण जगह-जगह का टोटका किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के पिपरदेउरा मोहल्ले की महिलाओं ने वर्षा के लिए महराजगंज सदर के विधायक जयमंगल कन्नौजिया व यहां के नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल को कीचड़ से नहला दिया।
कीचड़ से नहलाने की ऐसी है मान्यता
कीचड़ फेकने आई महिलाओं ने जानकारी दिया कि उनके यहां ऐसा मान्यता है कि नगर के प्रमुख व्यक्तियों पर अगर हम कीचड़ सकेंगे तो इंद्रदेव प्रसन्न हो जाएंगे और बारिश करेंगे।
महराजगंज जिला कृषि पर आधारित है। यदि वर्षा नहीं हुई तो धान का उत्पादन घट जाएगा। इंद्र भगवान को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने गीत भी गाया। अब बता दें कि महिलाओं ने पुरानी परंपरा को अपनाते हुए विधायक को कीचड़ में नहला दिया और विधायक भी खुशी-खुशी कीचड़ में नहा लिए।