Homeउत्तर प्रदेशयूपी के इन जिलों में हो सकती है आज भारी बारिश, मौसम...

यूपी के इन जिलों में हो सकती है आज भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आने वाले सप्ताह में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी, तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। कानपुर देहात में भी बारिश बारिश होने की संभावना है। सुबह आंधी के साथ बारिश होने की जानकारी मिली है। वहीं दोपहर में भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

कानपुर में आज भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई अंतर नजर नहीं आ रहा है। यह तापमान 25 डिग्री के आसपास बना रहेगा। आगामी 6 अक्टूबर को भी यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार सुबह का तापमान 24 डिग्री और दोपहर का तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। लगातार बारिश होने की भी जानकारी मिल रही है।

कैसा रहेगा कानपुर देहात का मौसम
कानपुर देहात में आने वाले 1 हफ्ते तक भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। आज दोपहर और शाम को भी बारिश होने की जानकारी मिल रही है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। आगामी 6 अक्टूबर को यही स्थिति नजर आ रही है। जब सुबह से शाम तक बारिश वाला दिन रहेगा। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular