Homeलखनऊयूपी के इस शहर में बनेगा बायोटेक साइंस का हब,हजारों लोगों को...

यूपी के इस शहर में बनेगा बायोटेक साइंस का हब,हजारों लोगों को मिलेगी नौकरी,जाने क्या होगी इसकी खासियत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश में लगातार सौगातो की बौछार की जा रही है। राजधानी लखनऊ को जल्द ही बायोटेक साइंस कहां बनाया जाएगा। वन ट्रिलियन इकॉनामी बनाने के लक्ष्य में जुटी राज्य सरकार ने इसके लिए लखनऊ स्थित बायोटेक पार्क को नई सुविधाओं और संसाधनों से लैस करने का फैसला किया है।

राजधानी लखनऊ में बायोटिक साइंस बनाने के लिए केंद्र सरकार से ₹100000000 की मांग की गई है। उम्मीद है कि इसके निर्माण होने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगी।

दरअसल, लखनऊ स्थित बायोटेक पार्क की स्थापना 21 मई 2003 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा की गई थी। लखनऊ शहर को 3 जुलाई 2002 में लखनऊ विश्वविद्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी की मौजूदगी में हुई 89वीं इंडियन साइंस कांग्रेस में बायोटेक सिटी घोषित किया गया था।

लखनऊ के बायोटेक पार्क में पूरी तरह से साल 2007 में काम करना शुरू किया था। लेकिन हैरानी की बात तो यहां आती है कि लखनऊ में तमाम साइंस शोध संस्थान होने के बावजूद भी इस बार का स्वरूप व ऐसा नहीं हो सका जैसा हैदराबाद के पार्क का स्वरूप है।

इसमें तमाम नई सुविधाओं जैसे रिसर्च के लिए आधुनिक लैब या फिर पशुओं पर नई वैक्सीन आदि की रिसर्च के लिए जानवरों की उपलब्धता आदि पर काम किया जा रहा है। ₹100000000 खर्च करके के स्वरूप को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular