Homeलखनऊरेलवे महिलाओं को देगा यह खास सुविधाएं,सीट के आरक्षण के साथ-साथ मिलेगा...

रेलवे महिलाओं को देगा यह खास सुविधाएं,सीट के आरक्षण के साथ-साथ मिलेगा यह विशेष लाभ,जाने क्या हुआ है बदलाव

रेल यात्रियों के द्वारा महिलाओं के सुविधाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। ट्रेन में सफर के दौरान अकेली महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके बाद का रेलवे विशेष ध्यान रख रहा है।

महिलाओं के लिए अलग से बढ़ता आरक्षण की व्यवस्था पहले से ही थी। लेकिन अब रेलवे 45 वर्ष से अधिक महिला गर्भवती महिला और साथ ही साथ अकेली सफर कर रही महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की व्यवस्था रेलवे के द्वारा शुरू किया जाएगा।

इसके लिए शनिवार की रात रेलवे ने सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) सिस्टम को अपडेट किया है। रेलवे (Railway) महिला यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार करने जा रहा है। आपको बता दें कि अभी तक ट्रेन में अकेले सफर कर रही महिलाओं के लिए स्लीपर क्लास में 6 बर्थ आरक्षित रखी जाती थी।

अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा व सहायता के लिए सहेली टीम (Saheli Team) बनाई गई हैं। आपको बता दें कि आरपीएफ की महिला कॉन्स्टेबल अकेले सफर कर रही महिलाओं का ध्यान रखिएगा और साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से 6 सीट आरक्षित रहेगी।

इसके साथ ही एसी (AC 3 Tier) में अकेली सफर करने वाली महिलाओं के लिए छह बर्थ व गर्भवती व 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए चार लोअर बर्थ और एसी टू (AC 2 Tier) में दो लोअर व दो अपर बर्थ आरक्षित करने जा रहा है। अभी तक गर्भवती व 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिला को बर्थ खाली होने पर लोअर बर्थ देने का प्रवधान था।

एसी में अकेली चलने वाली महिलाओं के लिए बर्थ आरक्षित नहीं थीं। ट्रेनों में कोच की संख्या के आधार पर महिलाओं के लिए आरक्षित बर्थ बढ़ाई जा सकती हैं।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए ट्रेनों में दुर्गा तैनात किया जाना प्रस्तावित है। रेलवे ने शनिवार की रात 11:45 बजे से रविवार सुबह 4:45 बजे तक यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) अपडेट किया जाना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular