दुबग्गा2 घंटे पहले
कॉपी लिंक
लखनऊ के दुबग्गा में सोशल मीडिया पर दंपति ने सुसाइड करने की धमकी भरा एक वीडियो वायरल किया। इसके बाद घर से अलग जाकर सो गई। वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए पुलिस काफी परेशान रही।
सोमवार सुबह पुलिस दोनों तक पहुंची। उनको जिंदा देख कर पुलिस ने चैन की सांस ली। पूछताछ के बाद हकीकत सामने आई। सोमवार सुबह वायरल वीडियो में दंपति ने कहा कि दोनों लोग एक साथ सुसाइड करने जा रहे है। किसी का कोई कुसूर नहीं है। वीडियो में एक निवेदन किया कि मरने के बाद हम लोगों को एक साथ दफनाया जाए।
दोनों ने किया था प्रेम विवाह
इंस्पेक्टर दुबग्गा ने बताया कि मुर्दापुर निवासी शहाबुद्दीन ने पत्नी रुखसार के साथ रविवार शाम को वीडियो बनाया। घरवालों को धमकाने के लिए वीडियो वायरल कर दिया। पड़ताल में सामने आया कि दोनों ने डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। रुखसार की मां शहाबुद्दीन को घर जमाई बनाना चाहती है।
वीडियो बनाने के बाद वकील से लिखवाई तहरीर
पुलिस ने बताया कि रूखसार की मां की वज़ह से दोनों के बीच तलाक हो गया। उसके बाद दोनों साथ रहना चाहते थे। लिहाजा, दोनों एक वकील के पास गए। उससे तहरीर लिखवाने के बाद थाने जानें के बजाए एक अन्य जगह जाकर सो गए। पुलिस ने उनके घरवालों को बुला कर समझाया।
खबरें और भी हैं…