भाजपा ने गुरुवार को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा कर दी है। इसे प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
समिति में 323 सदस्य शामिल हैं जिसमें से 94 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।
समिति की बैठक 15 मार्च को होनी है। बता दें कि पिछले छह महीने से समिति के गठन का इंतजार था।