मशहूर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म राम सेतु के मुहूर्त पूजन के लिए आज अयोध्या पहुंचेंगे। जहां वह राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के सामने मुहूर्त पूजन करेंगे।
उनके साथ फिल्म की अभिनेत्रियां जैक्लीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी होंगी। अक्षय 12 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुचेंगे।
यहां पर वह रामलला का दर्शन कर सरयू घाट राम की पैड़ी जाएंगे। वह राज सदन जाकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र से भी मुलाकात करेंगे।
दोपहर 2 बजे के बाद वह वापस लौट जाएंगे।