पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत का मामला, वारदात के वक्त भी नशे में था आरोपी पति
राजधानी लखनऊ के पारा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पति रेलवे कर्मी है। वारदात के समय वह नशे में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा हत्या में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद कर ली गई है।
15 साल पहले हुई थी शादी
पारा कोतवाली के मुर्दही बगिया जलालपुर क्षेत्र में रहने वाले अरविंद मिश्रा का मकान है। वह रेलवे में बाबू है। उसका 15 साल पहले शाहजहांपुर निवासी राखी से विवाह हुआ था। सुबह करीब 9:00 बजे राखी मिश्रा (35 साल) का पति अरविंद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस वक्त दोनों कमरे में अकेले थे। अरविंद ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी।
गोली चलने की आवाज सूनकर लोग मौके पर पहुंचे। वहीं अरविंद कमरे का दरवाजा खोलकर मौके से फरार हो गया। राखी को तत्काल ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ACP आलमबाग ने बताया कि लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लिया गया है। आरोपी अरविन्द को पारा पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतका के घर वालों को सूचना दे दी गई है। मृतका के घर वालों द्वारा तहरीर देने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वारदात के बाद मौके पर जुटे लोग।
आए दिन होता था दोनों में विवादअरविंद कुमार घर वालों से अलग रहता है। पड़ोसियों का कहना है कि आए दिन दोनों लोगों के बीच में विवाद हुआ करता था। शराब पीकर अरविंद आए दिन आता था। घर पर और पत्नी से मारपीट करता था। मृतका के तीन बच्चे हैं।
खबरें और भी हैं…