मृतक वकील की फाइल फोटो।
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान नहीं हुई सुनवाई तो सीएम आवास घेराव के लिए निकले वकील, प्रशासन के फूले हाथ-पांव
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते शुक्रवार को NIA कोर्ट में काम करने वाले वकील विजय कुमार सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। कोर्ट परिसर में वकील को सीने में दर्द हुआ था और हॉस्पिटल ले जाते समय मौत हो गई। वकील की मौत से आक्रोशित सैकड़ों वकीलों ने शनिवार दोपहर कलेक्ट्रेट का घेराव किया।
इस दौरान वकील डीएम आवास करने पर पहुंचे। डीएम के न मिलने पर वकील हजरतगंज की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बावजूद वे नहीं माने और उन्होंने सीएम आवास के घेराव किया। जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर से हुई वार्ता के बाद उनका मांगपत्र लेते हुए कार्यवाही और मुआवजे का आश्वासन दिया तब जाकर शांत हुए।
शहर हुआ जाम, डीएम के खिलाफ लगाए नारेशनिवार दोपहर में वकीलों के विरोध प्रदर्शन की वजह से हजरतगंज साथ आने वाले सभी मार्ग जाम हो गए। करीब 2 घंटे तक पूरा इलाका जाम से जूझता रहा। वहीं कलेक्ट्रेट से सैकड़ों की संख्या में वकील सीएम आवास की तरफ बढ़ने लगे। इस दौरान वकीलों ने डीएम लखनऊ के खिलाफ नारेबाजी भी किया।
मृतक के परिजन को मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांगजेसीपी लां एंड आर्डर नवीन अरोड़ा ने बताया कि, वकीलों ने अपने साथी वकील विजय कुमार सिंह जिनकी किसी कारण से कल मौत हो गई थी। जिसे लेकर आज ये अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास पहुंचे थे।
कहा कि वकीलों ज्ञापन दिया है मुझे जो मैंने सरकार की तरफ से लिया है और इसे एसीएस होम तक पहुंचाया जाएगा। जो इनकी मांगे है उसे सरकार देखेगी और निर्णय लेगी। इनकी मांग है कि पीड़ित परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। डीएम को हटाने की ये मांग कर रहे है इसकी मुझे जानकारी नहीं हैं।
खबरें और भी हैं…