पूरे उत्तर प्रदेश में उमस से लोगों का बुरा हाल है। बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में अभी उमस का कहर जारी रहेगा। अगले 2 दिन मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के आसार जारी किए हैं। बारिश के साथ पूरे प्रदेश में प्रकोप दिखेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने 25 अक्टूबर तक बूंदा-बूँदी के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और साथ ही साथ बूंदाबांदी होती रहेगी। प्रदेश में भयंकर गर्मी के कारण लोगों का हाल बुरा हो सकता है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा,पंजाब जैसे राज्यों में भी बारिश के कारण लोगों को गर्मी से बुरा हाल है।

इन जिलों में हुई सबसे अधिक बारिश –

बरेली में सबसे ज्यादा 25.1 मिलीमीटर बारिश : उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। बरेली में 25.1 मिलीमीटर, नजीबाबाद में 12.0 मिलीमीटर, मुजफ्फरनगर में 10.8 मिलीमीटर और लखीमपुर खीरी में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। रविवार को सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 6.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान प्रयागराज में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में होने वाले बारिश का सबसे अधिक प्रभाव फसलों पर देखने को मिल रहा है। अधिक बारिश होने से फसलें प्रभावित हो रही हैं।दलहनी फसलों को बारिश से सबसे अधिक नुकसान हो सकता है।

By :Jyoti Shobha Mishra