UP के संस्कृति विभाग अयोध्या में इस साल सात दिन के दीपोत्सव की तैयारी कर रहा है।
दिवाली के आसपास इस बार वह को आयोजित किया जाएगा और इस साल लाखों दिए जलाए जाएंगे।
इसके साथ ही साथ क्या-क्या रूपरेखा तैयार होगी इसके लिए भी तैयारियां की जा रही है।
अन्य सम्बंधित विभागों, संस्कृतिकर्मियों, कलाकारों से भी इस बारे में सुझाव मांगे जा रहे हैं।
विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने कहा कि ऐसे तो 2017 से हमेशा दीपोत्सव का त्योहार मनाया जाता है लेकिन इस साल दीपोत्सव का त्योहार विशेष तरीके से मनाया जाएगा।
प्रदेश की सरकार के इस लगातार दूसरे कार्यकाल के पहले साल पड़ने वाली दीपावली को अयोध्या में और भव्य तरीके से आयोजित किए जाने के प्रयास होंगे।
पिछले साल 3 नवंबर को अयोध्या में 5 दिन का दीपोत्सव का आयोजन हुआ था। इस साल लगभग 1200000 दीप जलाने की तैयारी की गई है।इनमें से राम की पैड़ी के 32 घाटों पर नौ लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में तीन लाख दीपक प्रज्जवलित किए गए थे। साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए थे।
इस साल काफी फेमस दीपोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। आपको बता दें कि दीपोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है और इस साल का दीपोत्सव काफी भव्य बनाया जाएगा।