सहारनपुर से दिल्ली के बीच सुपरफास्ट ट्रेन का दैनिक संचालन नौ सितंबर से आरंभ होगा। यह ट्रेन 181 किलोमीटर की दूरी तीन घंटे से भी कम समय पूरी करेगी। शुक्रवार को सहारनपुर से ट्रेन शाम 7.15 बजे आरंभ होगी। ट्रेन रात 10.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
ऐसी रहेगी टाइमिंग
मेरठ सिटी स्टेशन ट्रेन रात 8.40 बजे पहुंचेगी। दो मिनट के स्टापेज के बाद यह दिल्ली के लिए रवाना होगी। मेरठ से ट्रेन 1.18 घंटे में दिल्ली पहुंचेगी। जबकि शताब्दी ट्रेन 1.27 घंटे में दिल्ली पहुंचाती है। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 20411 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस दिनांक 10 सितंबर से दिल्ली से सुबह 9.40 बजे आरंभ होकर दोपहर 12.40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर ठहरेगी
मेरठ सिटी स्टेशन यह सुबह 10.56 बजे पहुंचेगी। दो मिनट के स्टापेज के बाद यह सहारनपुर रवाना होगी। सहारनपुर ट्रेन 1.42 घंटे में पहुंच जाएगी। दोनों ओर से यह ट्रेन मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी तथा गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन को नए नंबर से चलाया जा रहा है।
यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
कोरोना काल के पहले इसे 64561/64562 नंबर से संचालित किया जा रहा था। अभी स्टापेज में ट्रेन किस समय पहुंचेगी इसकी घोषणा नहीं हुई है। सीमित स्टापेज वाली ट्रेन पहली बार ट्रेन का संचालन होने से दैनिक यात्रियों को सहूलिय