Homeलखनऊइस साल यूपी के अयोध्या कैंट स्टेशन पर लहराएगा 100 फीट ऊंचा...

इस साल यूपी के अयोध्या कैंट स्टेशन पर लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा,किया जा रहा है यह विशेष तैयारी

इस साल स्वतंत्र दिवस को उत्तर प्रदेश में खास बनाने के लिए विशेष प्रकार की तैयारी की गई है। इस साल स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

जिसकी तैयारी भी आरंभ हो चुकी है। रेलवे स्टेशन परिसर में मुख्य द्वार के ठीक सामने स्थित मंदिर के निकट राष्ट्रीय ध्वज के लिए पोल लगाया जाएगा। आपको बता दें कि राष्ट्र ध्वज लगाने के लिए अधिकृत संस्था पावर विजन के सहायक अभियंता धीरेंद्र श्रीवास्तव ने यहां पर आकर स्थल का निरीक्षण किया है।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर अवधेश मिश्र ने उन्हें प्रस्तावित स्थल व मानचित्र का अवलोकन कराया।

आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के रूप में तेजी से मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जिले में अमृत महोत्सव को लेकर इस बार घर-घर तिरंगा फहरा कर इसे लोकोत्सव का स्वरूप देने की तैयारी चल रही है। इसी बीच रेलवे की ओर से आया यह निर्णय सभी राष्ट्रप्रेमियों का उत्साह बढ़ाने वाला है।

सुलतानपुर, जौनपुर और बाराबंकी स्टेशन पर भी लहराएगा तिरंगा –

अयोध्या के साथ-साथ सुलतानपुर, जौनपुर और बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर भी 100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया जाएगा। पावर विजन ही यह कार्य करेगी। अयोध्या और सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस से पहले यह कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि आजादी के दिवस पर घर-घर तिरंगा झंडा लहराया जाएगा। उत्तर प्रदेश में इस साल आजादी का त्यौहार बहुत ही खास तरीके से मनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular