Homeलखनऊउत्तर प्रदेश के इन 16 लाख कर्मचारियों को योगी सरकार देने वाली...

उत्तर प्रदेश के इन 16 लाख कर्मचारियों को योगी सरकार देने वाली है बड़ा तोहफा,मिलेगा बढ़ी दर से DA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा अपने पहले कार्यकाल में भी राज्य के कर्मियों का ध्यान रखा गया था और अब अपने दूसरे कार्यकाल में भी योगी सरकार राज्य के कर्मियों का विशेष ध्यान रख रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के करीब 16 लाख सरकारी कर्मियों को 3% बढ़े दर से डीए देने की तैयारी में लगी है।

उत्तर प्रदेश के 1600000 राज्य कर्मचारियों शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जुलाई के महीने से बढ़ा हुआ 3% डीए मिलने की उम्मीद है। 11.52 लाख पेंशनर भी बढ़ी दर से महंगाई राहत (डीआर) की बाट जोह रहे हैं।

आपको बता दे कम से कर्मचारी संगठनों और उनके पदाधिकारियों ने भी राज्य सरकार की मौजूदा वित्तीय स्थिति को ठीक बताते हुए बड़ी हुए DA की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सरकार को अब बढ़ा हुआ डीए का भुगतान कर देना चाहिए।

सरकारी कर्मचारियों के डीए और पेंशनरों के डीआर में वृद्धि जनवरी और जुलाई महीनों से प्रभावी होती है। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को पहली जनवरी 2022 से तीन प्रतिशत की बढ़ी दर से डीए व डीआर देने का फैसला मार्च में किया था। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों का डीए बढ़कर 31% से 34% हो गया था।

बता दे कि जुलाई के महीने से सभी कर्मचारियों को उनका बड़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलने लगेगा और बढ़ती हुई महंगाई में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलने से लोगों को काफी राहत पहुंचेगा। आपको बता दें कि यह DA बहुत पहले ही लागू हो गया था लेकिन अब जुलाई के महीने से लोगों को यह DA  मिलने की उम्मीद जताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular