उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और रुक रुक कर होने वाली बारिश के कारण उमस काफी ज्यादा बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी के कारण आम लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है और कई तरह की बीमारियां भी बढ़ने लगी है।
वाराणसी में बुधवार को धूप ने गर्मी बढ़ी दी। उमस भी चरम पर है। सुबह मैक्सिमम तापमान 33°C दर्ज किया गया। जबकि, बीते कुछ दिनों से तापमान 27°C के आसपास रहता था। बीते मंगलवार की रात हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही थी।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 9 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग के द्वारा जताई गई। बारिश होने से जिलों में लोगों को काफी राहत मिलेगी और गर्मी की समस्या में खत्म होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अन्य साल की तुलना में इस साल कम बारिश होगी। आपको बता दें कि किसानों को भी अब बारिश का इंतजार है ताकि बारिश होने के बाद वह उनका फसल लगाने की तैयारियां शुरू की जाए। उत्तर प्रदेश में बारिश नहीं होने से कई जिलों में गर्मी हो रही है लेकिन कई ऐसे जिले हैं जहां नदियों में बारिश कम होने के बाद भी जलस्तर बढ़ने लगा है जिससे आम लोग परेशान हो रहे हैं।
अब तक सबसे कम बारिश गोरखपुर में हुई
शहर बारिश (मिमी में)
देवरिया 154.5
गाजीपुर 120.5
गोरखपुर 112.8
लखीमपुर खीरी 112.9
महाराजगंज 125.5
वाराणसी 190.6
बिजनौर 123.8
आगरा 127.1
ललितपुर 117.5
फिरोजाबाद 129.3