Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत:आज से यूपी के...

उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत:आज से यूपी के इन शहरों में होगी बारिश,जाने क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदलने लगा है और उत्तर प्रदेश के लोगों को बहुत ही जल्द गर्मी से राहत मिलने वाली है। बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी क्योंकि लोग गर्मी के कारण बहुत ही ज्यादा परेशान हो गए हैं।

आज से छुटपुट बारिश के दौर में बढ़ोतरी के आसार हैं। 21 अगस्त से पूरे क्षेत्र में अच्छी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को यूपी में दिन का तापमान 34.8 और रात का 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पुरवा हवा से भटकी मानसून द्रोणिका से बारिश के लिए यूपी की आस अधूरी रह जा रही है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवा से बना बादल का एक बड़ा टुकड़ा पूर्वांचल की तरफ आते हुए मध्य प्रदेश खिसक गया। भादो में भी झमाझम बारिश की उम्मीदें कम ही हैं। हालांकि कई इलाकों में अगले दो दिन में हल्की बारिश के आसार हैं।

लगभग महीनेभर से चल रही पुरवा हवा का रुख गुरुवार की सुबह पहली बार बदला दिखा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि फिलहाल हवा की दिशा में बदलाव हुआ है। सतह पर पछुआ तो ऊंचाई पर पुरवा हवा है। हालांकि इनका संयोग कितना असर करेगा, इसका अभी इंतजार है। पूर्वांचल की तरफ बढ़ रहे बादल के एक बड़े टुकड़े से अगले कुछ दिनों में जोरदार बारिश का अनुमान था मगर यह भी मध्य प्रदेश की तरफ डायवर्ट हो गया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती मूवमेंट हो रहा है। यह दिशाविहीन न हुआ तो पूर्वांचल में अच्छी बारिश हो सकती है। गुरुवार को तेज धूप निकली रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular