उत्तर प्रदेश का एक बेटा कलयुग का दानवीर कर्ण बन गया है। मुरादाबाद के उद्योगपति डॉ अरविंद कुमार गोयल आजकल चर्चाओं में बने हुए हैं।
इसकी वजह है उनकी संपत्ति। उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति गरीबों के लिए दान कर दी, जो करीब 600 करोड़ रुपये की है। बता दें कि इसके पहले कोरोनावायरस मुरादाबाद के 50 से अधिक गांवों को गोद ले लिया था। उनके बेहतरीन कार्यों के लिए चार बार राष्ट्रपति उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।
50 साल की मेहनत दान-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉ. गोयल काफी लंबे वक्त से गरीबों की मदद कर रहे हैं। गरीबों के कल्याण के लिए अपनी पूरी संपत्ति को ही दान कर दी है।
ये दान उन्होंने सीधे उत्तर प्रदेश सरकार को दिया है, ताकि उससे गरीबों को फायदा पहुंचाया जा सके। पूरी संपत्ति की कीमत 600 करोड़ रुपये के पास है। इसको बनाने के लिए उन्होंने 50 साल से ज्यादा वक्त तक कड़ी मेहनत की थी।
परिवार का क्या रिएक्शन?
खास बात ये है कि डॉ. गोयल का परिवार उनके इस फैसले का समर्थन कर रहा है। करीब 25 साल पहले पता कर लिया था कि वह अपनी पूरी संपत्ति दान करो
वो एक बार दिसंबर के महीने में ट्रेन से जा रहे थे। तभी उनको एक आदमी दिखा, जो ठंड से ठिठुर रहा था। उसके पास कुछ भी नहीं था। उन्होंने उसे अपने जूते दे दिए, लेकिन ठंड इतनी ज्यादा थी कि उनकी हालत खराब होने लगी। उसी दिन उन्होंने ठान लिया था कि वो गरीबों की मदद करेंगे।