Homeलखनऊतपती गर्मी से मिलेगी राहत,यूपी के इन जिलों में आज और कल...

तपती गर्मी से मिलेगी राहत,यूपी के इन जिलों में आज और कल बारिश का अलर्ट जारी

केरल में मानसून की दस्तक के बाद अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल गोरखपुर में बहुत ही जल्द मानसून दस्तक दे देगा। उम्मीद है कि इस साल उत्तर प्रदेश में पहले ही मानसून आ जाएगा।

मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि इस वर्ष 15 जून को मानसूनी बारिश हो सकती है।

केरल में दस्तक दे चुका है मानसून-

देश में मानसून सबसे पहले केरल में दस्तक देता है। वहां से मानसून ऊपर की तरफ बढ़ता है। 16 से 17 दिन में मानसून वहां से गोरखपुर पहुंचता है।

मौसम विज्ञानी कैलाश पाण्डेय ने जानकारी दिया कि इस समय की मानसून रेखा 2022 केरल के कन्नूर पलक्कड़ केरल से होकर गुजर रही है।इस बार समय से पहले आ गया है जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है इस साल भारत के अन्य राज्यों में भी समय से पहले ही मॉनसून दस्तक दे देगा।

आने वाले दो-तीन दिनों में मध्य अरब सागर से पूरा केरल, तामिलनाडु के कुछ हिस्सों से होकर कर्नाटक व दक्षिण मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर इसकी आने की संभावना है। वहां से 20 जून तक मानसून गोरखपुर पहुंच जाएगा। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ गोरखपुर सीतापुर आदि जिलों में आज और कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी और कई जगहों पर बारिश होने से फसलों को भी फायदा होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular