Homeलखनऊदुनिया में कहीं और नहीं सिर्फ UP में ही मिलेंगी आपको यह...

दुनिया में कहीं और नहीं सिर्फ UP में ही मिलेंगी आपको यह विशेष चीजें,जानकर आपको अपने राज्य पर होगा गर्व

आपने कभी नोटिस नहीं किया होगा लेकिन उत्तर प्रदेश में कई ऐसी चीजें हैं जो दुनिया में कहीं और नहीं है। वह चाहे धार्मिक हो या फिर ऐतिहासिक यूपी में कई ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में जानकर आपको गर्व होगा। तो आइए जानते हैं यूपी के इन खास जगहों के बारे में।

आपको बता दें, उत्तर वैदिक काल में, इसे ब्रह्मर्षि देश या मध्‍य देश के नाम से भी जाना जाता था। साथ ही इतिहास के कई पन्नों में आपको उत्तर प्रदेश का जिक्र देखने को मिलेगा, जो इस राज्य के साथ-साथ भारत के लोगों के लिए गर्व की बात है।

दुनिया के सबसे बड़े मेले का आयोजन –

उत्तर प्रदेश में दुनिया के सबसे बड़े मेले का आयोजन होता है। इस मेले का नाम है कुंभ मेला।

मेले का आयोजन इलाहबाद में होता है। आपको बता दें, साल 2019 में हुए कुंभ मेले में सबसे ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। आपको बता दें कि इस मेले में विदेशी पर्यटक भी आते हैं।

यहां है दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल –

अगर हम दुनिया के सबसे बड़े स्कूल की बात करें, यो लखनऊ में छात्रों की संख्या के आधार पर लखनऊ का सिटी मोंटेसरी स्कूल दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल मौजूद है। बता दे कि यहां पर 45000 से भी ज्यादा बच्चे एक क्लास में पढ़ते हैं।

आगरा में है दुनिया का अजूबा –

अब उत्तर प्रदेश की अनोखी और दुनिया में कही न दिखने वाली चीजों की बात हो रही है, तो हम यहां के अजूबे को कैसे छोड़ सकते हैं। आगरा का ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में आता है। ऐसी खास इमारत दुनिया की और किसी भी कोने में मौजूद नहीं है।

बौद्ध धर्म का प्रसार हुआ था इसी राज्य से –

बौद्ध और जैन धर्म को मानने वाले लोग आपको दुनिया में हर जगह देखने को मिल जाएंगे, लेकिन इसके प्रसार की शुरुआत उत्तर प्रदेश से ही की गई थी।

यही है दुनिया का सबसे पुराना शहर –

दुनिया के सबसे पुराने बसे शहरों में उत्तर प्रदेश का वाराणसी भी आता है। ऐसा माना जाता है कि काशी का अस्तित्व करीब 3000 हजार साल पुराना है।

प्रदूषण में भी सबसे आगे –

ये सच है कि दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में हर साल उत्तर प्रदेश के भी कई शहर इस लिस्ट में आते हैं। अब यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने शहर को साफ रखें और इसे स्वच्छ शहर बनाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular