Homeलखनऊभक्तों के भगवान पर विश्वास की कहानी:यूपी में भगवान कृष्ण ने लिया...

भक्तों के भगवान पर विश्वास की कहानी:यूपी में भगवान कृष्ण ने लिया स्कूल में एडमिशन,रोज जाते हैं पढ़ाई करने

उत्तर प्रदेश से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां भक्तों ने भगवान का एडमिशन स्कूल में करा दिया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में भगवान कृष्ण ने स्कूल में प्रवेश लिया है।

इतना ही नहीं बल्कि हर रोज भगवान श्रीकृष्ण क्लास में बैठते हैं। इनकी उपस्थिति भी दर्ज होती है। कहते हैं कि अगर श्रद्धा सच्ची होती है तो जीवन में एक साथ के तौर पर नर आने लगते हैं।

यही जालौन के परिवार में देखने को मिला है जहां भक्ति और श्रद्धा की एक कहानी सामने आ रही है। यहां बाल रूपी लड्डू गोपाल का एडमिशन स्कूल में करा दिया गया है और अब रोजाना बाल रूप लड्डू गोपाल स्कूल जाते हैं और अपना उपस्थिति दर्ज कराते हैं।

श्री कृष्ण द्वापर की जिस कक्षा में ग्वाले भगवान कृष्ण के साथ गुरु संदीपनी से दीक्षा लेते थे, अब उस कक्षा का प्रारूप कलियुग में भी चरितार्थ है।

आपको बता दें कि बुंदेलों की धरती पर कान्हा एक स्कूल के विद्यार्थी हैं यहां पर इनका नाम माधव रखा गया है।

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक निजी स्कूल में बीती एक जुलाई को लड्डू गोपाल का दाखिला हुआ है। ये कोई आम बच्चा नहीं बल्कि वही भगवान कृष्ण हैं, जिन्होंने सारी सृष्टि को गीता का विराट ज्ञान दिया आज वो नन्हें बच्चों के साथ विद्यार्थी बने हैं।

जालौन में कृष्ण भगवान बेंच पर बैठकर अन्य बच्चों के साथ शिक्षा ग्रहण करते हैं और उनका अटेंडेंस भी लगाया जाता है। रोजाना स्कूल जाते हैं और अन्य बच्चों के साथ रोजाना पढ़ाई भी करते हैं।

जालौन के इस स्कूल में कृष्ण बच्चों के साथ विद्यार्थी रूप में बैठे हैं। क्लास में भगवान कृष्ण के लिए अलग बेंच है और बकायदा माधव के नाम से उनकी अटेंडेंस भी ली जाती है। बच्चों के साथ अलग बेंच पर बैठकर पढ़ाई भी करते हैं।

बच्चे की तरह पालन पोषण
जालौन का ये परिवार श्रीकृष्ण की भक्ति मे अटूट विश्वास रखता है। हर रोज बच्चे की तरह तैयार करके स्कूल ले जाता और लाता है। कहने को तो ये सिर्फ एक क्लास में रखी श्री कृष्ण की प्रतिमा की तस्वीर है। लेकिन इस तस्वीर के पीछे के भाव बड़े हैं। कई बार छोटा सा एक कदम बहुत बड़ा संदेश देता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular