Homeलखनऊयूपी की योगी सरकार इन 5 लाख छात्र-छात्राओं को देगी टैबलेट व...

यूपी की योगी सरकार इन 5 लाख छात्र-छात्राओं को देगी टैबलेट व स्मार्टफोन,2 महीने में होगा वितरण,जाने किसे मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा से भी जोड़ना चाहती है। युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए योगी सरकार एक बार फिर से 200000 से अधिक युवाओं को फ्री लैपटॉप और टैबलेट देने वाली है।

वर्ष 2021-22 में 31 मार्च तक 12,31,983 डिवाइसों की आपूर्ति की गयी थी। प्रदेश सरकार ने शेष 5,38,017 टैबलेट और स्मार्टफोन की आपूर्ति दो महीने में करने के निर्देश दिए हैं। फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन छात्र और छात्राओं को दिए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का अगले 5 सालों में दो करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन देने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। वर्ष 2021-22 में लागू की गई इस योजना के तहत जेम पोर्टल पर 25 लाख टैबलेट और 25 लाख स्मार्टफोन के लिए बिड्स प्रकाशित हुई थी।

चयनित आपूर्ति करने वाली संस्थाओं ने 7.20 लाख टैबलेट और 10.50 लाख स्मार्टफोन 90 दिनों दिनों में करने के लिए प्रतिबद्धता दी थी, लेकिन 31 मार्च 2022 तक कुल 12,31,983 डिवाइस की ही आपूर्ति हुई।

उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने बैठक में निर्णय लिया कि योजना के तहत वर्ष 2021-22 के कुल लक्षित एवं अनुबंधितत 17.70 लाख ऐसे छात्र-छात्रा जो पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहे हैं या फिर जिनके पाठ्यक्रम की अवधि 1 साल या उससे भी कम है छात्र छात्राओं को 31 मार्च 2022 के बाद बचे 5,38,017 डिवाइसेज की आपूर्ति को पुनः शुरू किया जाए।

साथ ही 60 दिन के भीतर आपूर्ति कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट से व्यय किया जाएगा।

वर्ष 2022-23 में योजना की निरंतरता बनाये रखने के लिए जेम पोर्टल के प्राविधान के अनुसार लक्षित व अनुबंधित मात्रा में 25 प्रतिशत की वृद्धि कर आपूर्तिकर्ता संस्थाओं के अनुबंधों को बढ़ाये जाने के निर्देश दिए गए। योगी सरकार ने कहा है कि सर्वे कराकर यह पता करे कि भारतीय करें स्मार्टफोन और टेबलेट में किसी भी प्रकार की कमी तो नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular