Homeलखनऊयूपी के शहर में मिलेगी गोवा और मुंबई जैसे सुविधाएं,जल्द शुरू होगी...

यूपी के शहर में मिलेगी गोवा और मुंबई जैसे सुविधाएं,जल्द शुरू होगी लग्जरी क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सुविधा

योगी आदित्यनाथ के द्वारा गोरखपुर की सुंदरता बढ़ाने का लगातार प्रयत्न किया जा रहा है और इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के रामगढ़ ताल की खूबसूरती भी बढ़ाने का लगातार प्रयत्न कर रहे हैं। गोवा और मुंबई जैसी सुविधा है अब आपको रामगढ़ ताल में मिलेगी और यहां भी लोग ग्रुप पर पार्टी कर पाएंगे और क्रूज़ पर घूम पाएंगे।

गोरखपुर के रामगढ़ताल में संचालन के लिए लग्जरी क्रूज का आर्डर दे दिया गया है। अगले तीन महीने में क्रूज का संचालन शुरू हो सकता है। इसी तरह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के डिजाइन को भी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने क्रूज का आर्डर किए जाने का पत्र व फोटो तथा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की डिजाइन मुख्यमंत्री को दिखाई। आपको बता दें कि यह बात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति मिल गई है।

रामगढ़ ताल में पर्यटकों को सुविधा देने के लिए लग्जरी क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध कराने की सोचा गया है।
यहां पर पर्यटकों को कई तरह की नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी और साथ ही साथ पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इस बात का भी खास ख्याल रखा जाएगा।

क्रूज़ पर एक साथ सौ लोग कर सकेंगे पार्टी

इस क्रूज पर एक साथ 100 लोग पार्टी कर सकते हैं। छोटे-छोटे आयोजन भी यहां हो सकेंगे। आर्डर के बाद क्रूज अलग-अलग भागों में यहां लाया जाएगा और उसे जोड़कर संचालन के लिए तैयार किया जाएगा। प्रयास है कि तीन महीने के भीतर इसका संचालन शुरू कर दिया जाए। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में भी लोग आनंद ले पाएंगे और उम्मीद है कि रामगढ़ ताल पर इन सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्याओं में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिले।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular