Homeउत्तर प्रदेशयूपी के 19 जिलों में 18 सितंबर तक होगी भारी बारिश,लखनऊ सहित...

यूपी के 19 जिलों में 18 सितंबर तक होगी भारी बारिश,लखनऊ सहित इन जिलों में वज्रपात की आशंका

ठंडी हवा के झोंकों और घने बादलों ने गुरुवार को सुबह से ही मौसम खुशगवार बना दिया है। सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम में बची हुई तपिश भी खत्म कर दी। मौसम विभाग ने 18 सितंबर तक प्रदेश भर में रिमझिम से झमाझम बारिश का अनुमान जताया है। लगभग 20 जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी भी जारी की गई है।

मानसून की ट्रफ लाइन वर्तमान में जैसलमेर और कोटा से होते हुए पश्चिमोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास की ओर है। यह पश्चिमोत्तर जिलों से होते हुए दक्षिणी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ सकती है। इससे यूपी के मध्य प्रदेश से सटे जिलों के साथ कुछ पूर्वी और और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।

दिन भर हुई झमाझम बारिश से आद्रता शत-प्रतिशत रही। राजधानी में 39.4 मिलीमीटर बारिश के साथ प्रदेश में सबसे अधिक बारिश कानपुर में 65.4 मिलीमीटर दर्ज हुई। इसके अलावा गोरखपुर में 31 मिलीमीटर, अयोध्या में 35.2 मिलीमीटर, आगरा में 27 मिलीमीटर, हमीरपुर में 23 मिलीमीटर, झांसी में 18 मिलीमीटर, सुल्तानपुर में 20.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की फुल्की बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में झमाझम बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान लखीमपुर खीरी में 35 डिग्री सेल्सियस और मुरादाबाद में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान मेरठ में 21.8 डिग्री सेल्सियस और कानपुर नगर में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। तेज हवाओं के लिए चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular