Homeगोरखपुरज़ब पुलिसकर्मियों ने एक बाइक पर देखा सात सवारी तो हाथ जोड़...

ज़ब पुलिसकर्मियों ने एक बाइक पर देखा सात सवारी तो हाथ जोड़ कर बोले -चालान से नहीं तो ‘यमराज’ से तो डरिए

सरकारी का प्लान है देश मे होने वाले एक्सीडेंट को किसी तरह रोका जाये.यातायात के नियमों को लेकर जागरूक करने के लिए पुलिस लगातार अभियान भी चला रही है। नियम तोड़ने पर कार्रवाई भी हो रहा है । इन सब के बाद भी कुछ लोग यातायात नियमों का मज़ाक उड़ाते है। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है, जिसे देखकर पुलिसकर्मी ने नियम का उल्लंघन करने वाले के सामने हाथ जोड़ लिए। इस फोटो को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडिल पर शेयर किया है।

स्वतंत्रता दिवस की पहले शनिवार को शहर के माया पैलेस चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी वक्त पुलिसकर्मी ने एक बाइक पर सात लोगों को सवार देखा। यह देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गया। उसने ने बाइक रुकवा ली। बाइक पर युवक, एक महिला और सात बच्चे सवार थे। पुलिसकर्मी के पूछने पर बाइक चालक ने बताया कि वह अस्पताल गया था। अब अपने परिवार के साथ घर लौट रहा है।

पुलिसकर्मी ने चालान काटने से पहले हाथ जोड़कर उसे यातायात नियमों के प्रति समझाया। कहा कि बाइक पर नहीं तो परिवार पर तो करो रहम। यमराज से डरिए। इसके बाद युवक की बाइक का नियमों के तहत चालान कर दिया गया। पुलिसकर्मी की हाथ जोड़कर बाइक सवार को कानून का पाठ पढ़ाते हुए तस्वीर की चर्चा हो रही है। यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडिल पर भी इस फोटो को शेयर किया गया है।जिसके बाद से लोग इस तस्वीर को खूब share कर रहे है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular