इस साल आजादी का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जाएगा और सरकार ने उत्तर प्रदेश के हर हर तिरंगा झंडा आंदोलन को सफल बनाने के लिए भी कई तरह के विशेष प्रबंध किए हैं।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त 2022 को पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र में पड़ने वाले 24 जिला मुख्यालय स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा।
हर घर झंडा अभियान के तहत अंतर्गत 75 गए स्वतंत्र दिवस पर सभी रेलकर्मी अपने घरों पर झंडा लहराएंगे। रेलवे प्रशासन ने 11 से 17 अगस्त तक रेलकर्मियों के घर पर तिरंगा झंड फहराने का निर्णय लिया है।
घर पर झंडा लहराने के लिए रेलकर्मियों को किया जा रहा प्रेरित-
आपको बता दें कि रेल कर्मियों को अपने घर पर झंडा लहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और अपील किया जा रहा है कि 15 अगस्त 2022 को सभी रेलकर्मी अपने घर पर झंडा लहराए।
अमृत महोत्सव की सफलता को लेकर रेलवे बोर्ड ने दस लाख तिरंगा झंडा तैयार करा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे में आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर झंडा अभियान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर, छपरा और बनारस सहित 20 रेलवे स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहरा रहा है। वर्ष 2021-22 में 11 स्टेशनों पर ध्वज फहराए गए हैं।