HomeगोरखपुरHAPPY BIRTHDAY DHONI:आज 41 वा जन्मदिन मना रहे हैं धोनी,जानिए इस साल...

HAPPY BIRTHDAY DHONI:आज 41 वा जन्मदिन मना रहे हैं धोनी,जानिए इस साल बर्थडे पर क्या किया खास

HAPPY BIRTHDAY DHONI :भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज 41 वा बर्थडे है और वह अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन लंदन में सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लाखों फैंस हैं जो उन्हें अपने दिलों से प्यार करते हैं।

वहीं उन्होंने अपने परिवार के साथ जन्मदिन का केक काटा. धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने केक कटिंग सेरेमनी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है.

हमारे देश भारत में महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है और लोग उनके सादगी को खूब पसंद भी करते हैं। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी पर अक्सर फैंस अपना प्यार लुटाते हैं और इस साल उनके जन्मदिन पर फैंस ने उन्हें बहुत ही खास तोहफा दिया है।

तभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद भी धोनी को काफी प्यार मिल रहा है. उनके 41वें जन्मदिन से पहले आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में एमएस धोनी को सम्मान देते हुए 41 फीट का ऊंचा कटआउट लगाया गया है.

फैंस कई दिन पहले से ही धोनी का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं.

विजयवाड़ा में 41 फींट ऊंचा कटआउटक्रिकेट के लिए बेहद खास हैं कैप्टन कूल: रांची के युवराज महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास हैं। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी का खास योगदान रहा है और महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट को काफी ऊंचाई तक पहुंचाया है।  क्रिकेट जगत में लोगों ने खूब प्यार देते हैं और संन्यास लेने के बाद भी पेंशन पर प्यार लुटाते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular