अजीत सिंह हत्याकांड के साजिशकर्ता पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जेल बदल दी गई है। उसे इलाहाबाद की नैनी जेल से हटाकर फतेहगढ़ जेल शिफ्ट किया गया है।
धनंजय ने नैनी जेल में जान का खतरा बताया था। बता दें कि फतेहगढ़ जेल में ही अंडरवर्ल्ड डॉन सुभाष ठाकुर और सुनील राठी बंद हैं। राठी मुन्ना बजरंगी हत्याकांड का मुख्य आरोपी था।
बता दें कि मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की भूमिका पर सवाल उठे थे। उसे वारदात का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया था। अब धनंजय सिंह फतेहगढ़ जेल में रहेगा।