आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद आज भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा कर दी है।
BJP ने गुरुवार को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा कर दी है। इसे प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। समिति में 323 सदस्य शामिल हैं। जिसमें से 94 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। समिति की बैठक 15 मार्च को होनी प्रस्तावित है। पिछले 6 महीने से समिति के गठन का इंतजार था।
लखनऊ में 15 मार्च को प्रस्तावित है कार्य समिति की बैठक
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की 15 मार्च को प्रस्तावित बैठक में संगठनात्मक समीक्षा के अलावा चुनावी मंथन किया जाएगा। पंचायत चुनाव पर फोकस करते हुए चुनावी कार्ययोजना को अंतिम स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति योगी सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर विशेष अभियान चलाने की कार्ययोजना भी तय होगी।
प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर स्वतंत्र देव सिंह के आसीन होने के बाद कार्यसमिति की पहली बैठक होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक का शुभारंभ करेंगे और समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह व सह प्रभारी भी शामिल होंगे। बैठक की तैयारी आरंभ कर दी गयी है।
पंचायत चुनाव को सेमीफाइनल मान रही BJP
2022 के आम चुनाव से पूर्व पंचायत निर्वाचन को सेमीफाइनल मान रही भाजपा को ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ बनाना जरूरी होगा। पंचायत चुनाव के अलावा प्रदेश कार्यसमिति योगी सरकार के 4 साल पूरा होने पर विशेष अभियान चलाने की कार्ययोजना भी तय होगी।
खबरें और भी हैं…