रायबरेली में कमला नेहरू ट्रस्ट की जमीन पर फैले अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने जिले के एडीएम प्रशासन और एडिशनल एसपी सुबह 4 बजे से ही बुलडोजर चलवा रहे हैं।
मौके पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट मौजूद हैं। अतिक्रमण का विरोध कर रहे दर्जन भर लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कई को बेरहमी से पीटा गया।
शहर कोतवाली के सिविल लाइन में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।