ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में दो हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 10 हजार से अधिक संक्रमित सामने आ चुके हैं। 142 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना का प्रसार गांवों में भी हो रहा है। इस बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन की डिमांड अचानक बढ़ गई है। ऐसे में अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने 55 लाख रुपए यहां के राजा दशरथ मेडिकल कालेज में आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए दिए हैं। यहां कुल तीन प्लांट बनेंगे। जिसमें एक 24 घंटे के भीतर चालू हो जाएगा।
विधायक और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित हैं। दोनों ने खुद को होम आइसोलेशन कर रखा है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार दवा ले रहे हैं। DM को लिखे पत्र में गुप्ता ने कहा है कि कोरोना का संक्रमण बढ रहा है और आक्सीजन की कमी की रिपोर्ट मिली है। ऐसे में मेरे विधायक निधि से 55 लाख रुपए की घनराशि CMO को आवंटित कर अयेाध्या मेडिकल कालेज में आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सुनिश्चित करें।
विधायक ने बताया कि इस धनराशि से आक्सीजन के दो प्लांट लगेंगे। जिससे रोजाना 100 सिंलिंडर आक्सीजन तैयार होगी। उन्होंने बताया कि डीएम एके झा ने आश्वासन दिया है कि एक हफ्तें में आक्सीजन प्लांट काम करना शुरू कर देगा।
CMO बोले- इतने रुपए में लग जाएगा तीन प्लांटCMO डा घनश्याम सिंह ने बताया कि विधायक निधि के 55 लाख रुपए से तीन आक्सीजन प्लांट लग जाएगा जबकि इसके अलावा एक और आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है जो 24 घंटे में काम करना शुरू कर देगा। अयोध्या में आक्सीजन की कमी अब नहीं रहेगी।
खबरें और भी हैं…