गैंगस्टर विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे के मकान की कुर्की शुक्रवार को कृष्णानगर पुलिस ने की। अधिकारियों के साथ कृष्णानगरस्थित दीप प्रकाश के मकान पर पहुंची लखनऊ पुलिस की टीम ने कुर्की की। गौरतलब है कि फरार चल रहे दीप प्रकाश दुबे पर लखनऊ पुलिस ने 50000 का इनाम घोषित कर रखा है। दीप प्रकाश पर धमकाकर कार हड़पने व फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा कृष्णा नगर थाने में दर्ज है। गैंगस्टर विकास दुबे दीप प्रकाश दुबे की लाइसेंसी बंदूक के साथ ही पकड़ा गया था। इस घटना के बाद से ही दीप फरार चल रहा था जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।