एक दिसंबर से बदले समय पर चलेगी पुष्पक
लखनऊ से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन पुष्पक एक्सप्रेस एक दिसंबर से बदले समय रात 9:30 बजे रवाना होगी। जबकि अभी ट्रेन लखनऊ से रात 7.45 बजे चलती है।
हालांकि, मुंबई से लखनऊ आने पर ट्रेन की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पुष्पक एक्सप्रेस अभी लखनऊ जंक्शन से शाम 7:45 बजे मुंबई को रवाना होती है। लेकिन एक दिसंबर से पुष्पक एक्सप्रेस स्पेशल रात 9:30 बजे रवाना होगी।
इसके बाद उन्नाव रात 10:32 बजे, कानपुर रात 11:15 बजे, उरई 12:45 बजे, झांसी सुबह 3:05 बजे, ललितपुर सुबह 4:11 बजे, भोपाल 7:10 बजे, हबीबगंज 7:23 बजे होकर इटारसी सुबह 9 बजे, खंडवा दोपहर 12 बजे, भुसावल 1:55, मनमाड़ शाम 4:20 बजे, नासिक रोड 5:25 बजे, कल्याण रात 9:25 बजे छूटकर रात 10:45 बजे मुंबई पहुंचेगी।
वापसी में पुष्पक एक्सप्रेस सुबह अपने पुराने समय यानी सुबह 8:25 बजे मुंबई से चलकर अगले दिन सुबह 8:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।