लखनऊ में स्मृति वाटिका पुल पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। पुल धसने की वजह से मोरंग से भरा ट्रक पलट गया। जिसकी वजह से पुल पर जाम लग गया। इस मामले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई पुल धसने के बाद भी लोगों का आवागमन जारी रहा।
पुल धसने की वजह से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब बस सिकंदर बाग चौराहे से रोकी जाएगी। चार व तीन पहिया वाहन लक्ष्मण मेला मैदान की ओर भेजे जाएंगे। इस रास्ते पर केवल दो पहिया वाहन ही निकल सकेंगे, पर क्लार्क अवध के पास सड़क बंद होने से केडी सिंह व हनुमान सेतु पर जाम लगेगा।