प्रदेश में रविवार को 1441 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 1770 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में इस समय 19,729 एक्टिव मरीज हैं। अब तक कुल 5,65,556 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 5,37,755 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस तरह प्रदेश में मरीजों की ठीक होने की दर 95 प्रतिशत से ऊपर हो गई है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पांच महीनों के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हजार के नीचे आई है। इससे पहले 20 जुलाई को यह स्थिति थी। रविवार को 16 मरीजों की मौत हुई है। इस तरह अब तक प्रदेश में 8072 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 1,56,023 नमूनों की जांच की गई।