यूपी में मंगलवार को 1277 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। इसके अलावा 1330 लोगों को संक्रमण मुक्त हो जाने के कारण अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है जबकि 13 मरीजों की मौत हुई है।
प्रदेश में अब तक कुल 5,76,832 कुल पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 5,51,917 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर वर्तमान में 95.68 प्रतिशत है।
प्रदेश में एक्टिव मरीज 16691 हैं। अब तक कुल 8224 की मौत हो चुकी है। प्रदेश में मरीजों की मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत चल रही है।
सोमवार को प्रदेश में 1,27,219 नमूनों की जांच की गई। इस तरह अब तक 2,26,92,833 नमूनों की जांच की जा चुकी है।