यूपी में शुक्रवार को 1440 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं अब तक कुल 546087 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के कारण डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर अब बढक़र 95.44 प्रतिशत हो गई है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के अनुसार बृहस्पतिवार को कुल 149871 नमूनों की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 22149067 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि कोरोना महामारी काल में सरकार 17 करोड़ की जनसंख्या तक पहुंची हैं। है। इसमें 2.21 करोड़ से अधिक जांच की गई और लगभग 15 करोड़ लोगों तक सर्विलांस के माध्यम से पहुंचा गया है। यूपी के अलावा देश के किसी भी प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचा नहीं गया है।