यह फोटो लखनऊ की है। किसानों के समर्थन में अखिलेश यादव को पद यात्रा करने से रोका गया। उन्हें धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया गया तो उनके समर्थकों ने भी गिरफ्तारी दी।
कन्नौज से पदयात्रा कार्यक्रम का आगाज करने वाले थे अखिलेश यादवलखनऊ में पुलिस ने सपा अध्यक्ष को उनके आवास में नजरबंद किया, बाहर निकले तो हिरासत में लिया
नए कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने आज पूरे प्रदेश में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद कन्नौज से इस यात्रा का शुभारंभ करते, लेकिन उससे पहले उन्हें लखनऊ में पुलिस ने नजरबंद कर दिया। दोपहर बाद जब वे अपने आवास से बाहर निकले तो पुलिस ने रास्ता रोक लिया। इस दौरान जोरदार झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने अखिलेश यादव के साथ उनके तमाम समर्थकों को हिरासत में लिया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि, सरकार डर गई है। किसानों की आवाज दबाना चाहती है। लेकिन अब सपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। असंवैधानिक रूप से पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना किसानों की आवाज को सत्ता के जोर पर कुचलने की पराकाष्ठा है। किसानों से हो रहे अन्याय के खिलाफ समाजवादियों का संघर्ष जारी रहेगा।
अखिलेश यादव के आवास के बाहर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
रास्ता रोके जाने पर अखिलेश यादव अपने घर के बाहर धरने पर बैठे।
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की आवाज दबने वाली नहीं है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिया।
अखिलेश यादव को पुलिस इको गार्डन लेकर गई।
अखिलेश यादव के साथ तमाम समर्थकों ने अपनी गिरफ्तारी दी।
पुलिस ने इस दौरान बल भी प्रयोग किया।
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते सपा कार्यकर्ता।
पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को इको गार्डन ले गई।
सपा कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को सरकार की दमनकारी नीति कहा।
Input – Bhaskar.com