24 दिन बाद पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ 200 से नीचे आया
राजधानी में करीब 24 दिन बाद पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ 200 से नीचे आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। बुधवार को 195 नए मरीज मिले तो 306 डिस्चार्ज हुए।
जबकि पांच मरीजों की मौत के बाद यह आंकड़ा 1038 पहुंच गया है। इसके अलावा एक्टिव केस 3128 हैं।
राजधानी में अब तक 73884 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं जबकि 69903 डिस्चार्ज हो चुके हैं। सर्विलांस एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 9548 लोगों के सैंपल लिए गए।
यहां भी मिले मरीज
इंदिरा नगर में 18, आलमबाग में 16, गोमती नगर में 19, रायबरेली रोड में 12, चौक में 10, आशियाना में 12, महानगर में 13, विकासनगर में 10, हसनगंज में 10, कैंट में 10।
कब-कब 200 से नीचे रहा ग्राफ
नवंबर की शुरुआत 253 नए मरीजों से हुई थी। 10 नवंबर को 171 पॉजिटिव मरीज मिले थे। फिर 15 नवंबर को 155 पॉजिटिव केस मिले थे। इसके भारत लगातार संख्या 200 से 350 के बीच में रही। दिसंबर में मरीज ढाई सौ मिल रहे थे।