विस्तार
यूपी में लगातार सात दिन से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को प्रदेश में 442 नए मरीज सामने आए हैं। मात्र 48 घंटे में 121 मरीज बढ़े हैं। 18 मार्च को प्रदेश में 321 मरीज मिले थे। शनिवार को प्रदेश में 123 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 115 मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। एक मरीज की मौत भी दर्ज की गई है। इसके अलावा वाराणसी में 34, मुरादाबाद, फिरोजाबाद में 21-21, नोएडा में 17, मेरठ में 14, झांसी, सहारनपुर, रायबरेली में 13-13, बरेली, कानपुर में 12-12 मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक कुल 607050 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 595518 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 8758 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। वर्तमान में कुल 2774 एक्टिव मरीज प्रदेश में हैं। शुक्रवार को कुल 134960 नमूनों की जांच की गई।
बढ़ रहे मरीज
तिथि- नमूने – केस – एक्टिव मरीज
20 मार्च – 134960 442 2774
19 मार्च – 123501 393 2470
18 मार्च – 124158 321 2217
17 मार्च – 119318 261 2014
16 मार्च – 100329 228 1912
15 मार्च – 90537 151 1828
14 मार्च- 96162 178 1851
13 मार्च – 90902 158 1817