यह तस्वीर यूपी के आगरा की है जहां भारत बंद के दौरान रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि प्रदर्शनकारी रेल यातायात को प्रभावित न कर पाएं।
प्रदर्शन को देखते हुए योगी ने प्रशासन को अलर्ट रहने की हिदायत दी हैयूपी में कई जगहों पर सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले 12 दिनों से डटे प्रदर्शनकारी किसानों ने आज यानी मंगलवार को भारत बंद बुलाया है। उत्तर प्रदेश में भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। किसानों के भारत बंद के समर्थन में विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह सड़क पर उतरे हैं।
सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में रेलवे स्टेशन के आउटर पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया। इसी तरह ग्वालियर से मडुवाडीह जाने वाली ट्रेन को भी बीच रास्ते में रोक दिया। वहीं, भारत बंद को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी दशा में कानून और शांति-व्यवस्था से समझौता न किया जाए।
यह तस्वीर वाराणसी के सब्जी मंडी की है जहां भारत बंद के समर्थन में पूरी तरह से सन्नाटा दिखाई दिया।
यह तस्वीर यूपी के राजधानी लखनऊ के हजरतगंज की है जहां बंद का ज्यादा असर नहीं दिखाई दिया। लोग रोज की तरह ही सड़कों पर नजर आए।
तस्वीर मेरठ के सब्जी मंडी की है। यहां पर भी सुबह आम दिनों की तरह ही लोग जरूरी चीजों की खरीददारी के लिए बाहर निकले।
यह तस्वीर भी मेरठ के सब्जी मंडी की ही है जहां आम दिनों की तरह ही भीड़ नजर आयी और काफी संख्या में व्यापारी यहां पहुंचे।
यह तस्वीर यूपी की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के भीतर की है जहां भारत बंद के समर्थन में सपा के पांच एमएलसी परिसर में धरने पर बैठ गए।
भारत बंद के दौरान यूपी के बनारस में सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उनको नजरबंद करते हुए चेतावनी दी कि यदि वो सड़क पर उतरे तो उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
भारत बंद के दौरान मेरठ में किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। उनकी मांग है कि केंद्र सरकार ने जो कृषि बिल पास किया गया है उसे तुरंत वापस लिया जाए।
भारत बंद के दौरान यूपी के मेरठ में प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर को बीच रास्ते में खड़ा कर जाम लगा दिया।
भारत बंद समर्थन में सपा के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में ट्रेन रोककर अपना विरोध जताया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Input – Bhaskar.com